Rohit Sharma During Warm: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं, लेकिन टीम के साथ दिल्ली नहीं आए, जहां मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सीएसके का सामना दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कंसल्टेंट एरिक सिमन्स ने पुष्टि करते हुए बताया कि माही टीम के साथ नई दिल्ली नहीं आए हैं। उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कोई भी अपडेट देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वह हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। जब वह खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे, तब वह खेलेंगे, उन्हें खुद पता है कि वह कब खेलने के लिए तैयार हैं। वह टीम के साथ यहां (दिल्ली) नहीं आए हैं।"

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। माही आईपीएल 2025 में 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें 24.50 की औसत के साथ 196 रन जुटा सके। सीएसके इस सीजन अब तक 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है।

चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने शेष मुकाबलों में से कम से कम चार मैच जीतने होंगे। सीएसके के लिए एक अच्छी बात यह रही है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पिछले दो मुकाबलों में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने क्रमशः 74 और 67 रनों की नाबाद पारियां खेली हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। माही आईपीएल 2025 में 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें 24.50 की औसत के साथ 196 रन जुटा सके। सीएसके इस सीजन अब तक 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "वह (गायकवाड़) ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 22 गेंदों में 50 रन बना लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। हम उनका वह रूप फिर से देखने लगे हैं। उनमें लीडरशिप हमेशा से रही है। वह हमेशा से कप्तान रहे हैं। यह अच्छी बात है कि अब वह रन बना रहे हैं, लेकिन इस बात पर कभी कोई शक नहीं था कि वह रन नहीं बनाएंगे।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार