गुजरात टाइटंस (जीटी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में एमआई की निगाहें हार के क्रम को तोड़ना पर होंगी, जबकि जीटी जीत का चौका लगाना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी है। टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा रहता है। राशिद ने मिडल ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ खेलना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम में दानिश मालेवार और कृष भगत को डेब्यू का मौका मिला है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, "हम भी पहले फील्डिंग ही चुनते। हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि एमआई का मतलब क्या है? इस बार हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें। बस एक-दूसरे का साथ देना है। मैदान पर उतरकर अच्छा क्रिकेट खेलना है। कुल मिलाकर हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है। एक ग्रुप के तौर पर हमें बेहतर बनना होगा। दानिश (मालेवार) आज डेब्यू कर रहे हैं, और कृष (भगत) भी इस मैच में खेल रहे हैं।"
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन 5 में से 3 मैच जीते हैं। शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। वहीं, केकेआर के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद केकेआर को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। यह टीम फिलहाल सबसे निचले स्थान पर है।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम में दानिश मालेवार और कृष भगत को डेब्यू का मौका मिला है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, "हम भी पहले फील्डिंग ही चुनते। हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि एमआई का मतलब क्या है? इस बार हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें। बस एक-दूसरे का साथ देना है। मैदान पर उतरकर अच्छा क्रिकेट खेलना है। कुल मिलाकर हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है। एक ग्रुप के तौर पर हमें बेहतर बनना होगा। दानिश (मालेवार) आज डेब्यू कर रहे हैं, और कृष (भगत) भी इस मैच में खेल रहे हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।