आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की। मैच के दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजर्ड हो गए थे। अय्यर ने मैच के बाद अपनी चोट पर अपडेट दी।

Advertisement

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। कोनोली की एक शॉट नॉन स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के हाथ से टकरा गई। अय्यर को तेज चोट लगी। गेंद लगने के साथ ही वह क्रीज पर ही गिर गए। मेडिकल टीम द्वारा उपचार के बाद वह बल्लेबाजी को तैयार हुए। इंजरी के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया।

Advertisement

मैच के बाद अपनी इंजरी पर अय्यर ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह अच्छा है और यह पहले जैसा ही है। मैं इसे जटिल नहीं बनाना ​​चाहता। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।"

अय्यर के बयान से यह स्पष्ट है कि चोट गंभीर नहीं है और वह अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

श्रेयस अय्यर ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली, जिसमें दो बैक टू बैक छक्के शामिल थे।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।

Advertisement

पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए।

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए।

पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कूपर कोनोली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार