Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से हराया। इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज करने के साथ ही पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लिया है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है, तो एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पीबीकेएस के कुल 11 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है। इस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने खेले 6 मुकाबलों में से 4 में हार का सामना किया है। वहीं, 2 मुकाबलों में टीम को जीत नसीब हुई है।

Advertisement

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 93 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। वहीं, मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए।

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है, तो एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पीबीकेएस के कुल 11 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है। इस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने खेले 6 मुकाबलों में से 4 में हार का सामना किया है। वहीं, 2 मुकाबलों में टीम को जीत नसीब हुई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए, तो यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। हालांकि, केकेआर 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 156 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार