Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। हालांकि, इस हार के बावजूद आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और टीम ने पहले क्वालीफायर का टिकट हासिल कर लिया है।

Advertisement

शुक्रवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। एसआरएच को अंक तालिका में टॉप 2 में रहने के लिए इस मुकाबले को 90 से उससे अधिक रनों से जीतना था। हालांकि, आरसीबी ने एसआरएच के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया। आरसीबी ने 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए।

Advertisement

इस मुकाबले में मिली हार के बावजूद आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका सामना अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस से 26 मई को होगा। लीग स्टेज को एसआरएच ने भी 18 प्वाइंट्स के साथ पूरा किया, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में आरसीबी और गुजरात टाइटंस से पिछड़ने की वजह से अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रही। एसआरएच 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। हालांकि, एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की विपक्षी टीम अभी तय नहीं हुई है।

शुक्रवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। एसआरएच को अंक तालिका में टॉप 2 में रहने के लिए इस मुकाबले को 90 से उससे अधिक रनों से जीतना था। हालांकि, आरसीबी ने एसआरएच के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया। आरसीबी ने 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और कोहली संग मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। विराट 15 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 21 रनों का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। टिम डेविड ने 7 गेंदों में 15 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार