दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों के लिए बेन डकेट की जगह पर इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। रेहान को डीसी ने 75 लाख रुपये में टीम से जोड़ा है।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 के आगाज से कुछ दिन पहले डकेट ने एशेज सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद करियर पर ध्यान देने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने उस समय उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया था।
21 वर्षीय रेहान अहमद स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। रेहान इंग्लैंड की ओर से अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से 15 विकेट निकाले हैं। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 142 के स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए हैं। वहीं, वह इंग्लैंड की तरफ से 9 वनडे और 5 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। 50 ओवर के फॉर्मेट में रेहान ने 12 और टेस्ट में 22 विकेट चटकाए हैं।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 के आगाज से कुछ दिन पहले डकेट ने एशेज सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद करियर पर ध्यान देने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने उस समय उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए थे। वहीं, बल्लेबाजी में केएल राहुल और समीर रिजवी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। राहुल 23 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि समीर रिजवी अंत तक क्रीज पर रहने के बावजूद 28 गेंदों में 41 रन ही बना सके थे। पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा बल्ले से फेल रहे थे।