Rajasthan Royals Practice Session: गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। ओपनिंग पार्टनर बी साई सुदर्शन ने इसकी पुष्टि की है। जीटी और डीसी के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा।

Advertisement

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। यह मुकाबला जीटी 6 रन से हार गई थी। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदर्शन ने कहा, "शुभमन को कोई दिक्कत नहीं है। वह पूरी तरह ठीक हैं, वह ठीक हो जाएंगे। बिल्कुल, हां (वह ओपनिंग करेंगे)।"

Advertisement

गुजरात टाइटंस अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। इस टीम को पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया।

हालांकि, सुदर्शन ने टीम की वापसी करने की क्षमता पर भरोसा जताया है, खासकर टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह दोनों का मिला-जुला रूप है, ओपनिंग बल्लेबाजों और टॉप-3 बल्लेबाजों के तौर पर, अगर कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक खेलता है, तो यह टीम के लिए हमेशा एक अच्छी बात होती है। मुझे लगता है कि हमें अपने मिडिल ऑर्डर पर भरोसा है, वे जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह वही टीम है जिसके साथ पिछले साल खेला था।"

गुजरात टाइटंस अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। इस टीम को पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछले दो मुकाबलों में हार पर सुदर्शन ने कहा, "हां, हम इन दो मुकाबलों पर नजर डालते हैं और हमने इनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि हम आगे भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे, ताकि हमें अपनी पहली जीत मिल सके और हम अपनी जीत की लय वापस हासिल कर सकें।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार