RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको आरसीबी के उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में एसआरएच के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।
विराट कोहली: आरसीबी टीम के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। कोहली को एसआरएच का गेंदबाजी अटैक वैसे भी खुद रास आता है। विराट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली 24 पारियों में 141 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 805 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।
फिल साल्ट: आईपीएल 2025 में फिल साल्ट ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। 13 मुकाबलों में साल्ट ने 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 403 रन बनाए थे। साल्ट की हालिया फॉर्म भी अच्छी है, और वह पावरप्ले में ही अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद का काम खराब कर सकते हैं।
क्रुणाल पांड्या: आरसीबी को पिछले सीजन चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पांड्या से भी सनराइजर्स हैदराबाद को सतर्क रहना होगा। क्रुणाल बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं। खासतौर पर क्रुणाल की घूमती गेंदें हैदराबाद के विदेशी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। वहीं, क्रुणाल अंतिम ओवरों में अपनी बल्लेबाजी से भी एसआरएच की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
फिल साल्ट: आईपीएल 2025 में फिल साल्ट ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। 13 मुकाबलों में साल्ट ने 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 403 रन बनाए थे। साल्ट की हालिया फॉर्म भी अच्छी है, और वह पावरप्ले में ही अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद का काम खराब कर सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
सुयश शर्मा: आईपीएल 2025 में सुयश शर्मा आरसीबी के साइलेंट मैच विनर रहे थे। बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी से सुयश रनों पर लगाम लगाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह अहम मौकों पर विकेट भी निकालते रहे हैं। सुयश अगर पिछले सीजन वाली फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे, तो वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।