Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया। मैच में आरसीबी के टिम डेविड ने जिस विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की उसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। डेविड को उनकी 25 गेंदों पर 8 छक्कों से सजी 70 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

मैच के बाद टिम डेविड ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और आरसीबी के बल्लेबाजी कोच और मेंटॉर दिनेश कार्तिक की जमकर प्रशंसा की।

Advertisement

डेविड ने कहा, "दिनेश कार्तिक के साथ काम करना बहुत कीमती है। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी से सीखना हमारे क्रिकेट को लगातार बेहतर बना रहा है। हम अपने बेसिक्स पर ध्यान रखते हैं और फिर अपनी ताकत के हिसाब से गेम को आगे बढ़ाते हैं।"

दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में एक रहे हैं। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने आईपीएल 2025 में मेंटॉर और बल्लेबाजी कोच बनाया था। उनकी नियुक्ति के बाद निश्चित रूप से टीम की बल्लेबाजी में आक्रामक बदलाव आया है। खासकर, मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज टीम की बड़ी ताकत बन गए हैं। पिछले सीजन कई शानदार पारियां खेलने वाले टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी अपनी सफलता का श्रेय दिनेश कार्तिक को दिया था।

कार्तिक आरसीबी के लिए लकी रहे हैं। आईपीएल 2025 में वह आरसीबी के मेंटॉर बने थे और टीम ने उसी साल अपना पहला खिताब जीता था।

मेंटॉर कार्तिक के अलावा डेविड ने कप्तान रजत पाटीदार की भी तारीफ की। डेविड ने कहा कि वह जबरदस्त लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं उनसे गेंदें छीन रहा था, लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना और विरोधी टीम पर दबाव बनाना बेहद मजेदार था।

Advertisement

कार्तिक आरसीबी के लिए लकी रहे हैं। आईपीएल 2025 में वह आरसीबी के मेंटॉर बने थे और टीम ने उसी साल अपना पहला खिताब जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अपने 106 मीटर लंबे छक्के पर इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम में ट्रेनिंग के दौरान छत पर छक्के मारने की प्रतियोगिता होती है। मैच में बीच से गेंद मिलना और उसे सीधे छत पर भेजना बहुत मजेदार था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार