RCB Practice Session: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का धमाकेदार आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में 29 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक को सर्वाधिक टी20 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

Advertisement

विराट कोहली ने 2007 से 2005 के बीच भारत, आरसीबी और अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए कुल मिलाकर 414 मैच खेले हैं। 397 पारियों में विराट ने 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाते हुए 13,543 रन बनाए हैं। फिलहाल विराट टी20 में अंतरराष्ट्रीय, लीग और घरेलू क्रिकेट मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

Advertisement

शनिवार को एसआरएच के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट अगर 29 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो उनके कुल टी20 रनों की संख्या 13,572 हो जाएगी और शोएब मलिक को पीछे छोड़ सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर चले जाएंगे।

मलिक ने पाकिस्तान और दुनियाभर की लीग क्रिकेट को मिलाकर 2005 से 2025 के बीच खेले 557 मैचों की 515 पारियों में 83 अर्धशतक की बदौलत 13,571 रन बनाए हैं।

शनिवार को एसआरएच के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट अगर 29 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो उनके कुल टी20 रनों की संख्या 13,572 हो जाएगी और शोएब मलिक को पीछे छोड़ सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर चले जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिस गेल संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा शीर्ष 4 खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं। विराट कोहली भी अंतरराष्ट्रीय टी20 संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल में उनका जिस तरह प्रदर्शन रहता है, उसे देखते हुए निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि करियर के समापन के समय वह टी20 फॉर्मेट के शीर्ष स्कोरर हो सकते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार