Indian Premier League: मुंबई इंडियंस (एमआई) के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि उनकी टीम बल्लेबाजी में 15-20 रन पीछे रह गई, जिसकी वजह से शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
धीमी पिच पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक 51 रन बनाए, जिसके दम पर टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, समीर रिजवी की 90 रनों की दमदार पारी के बूते दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक ठीक-ठाक विकेट था। हमें उम्मीद थी कि यह थोड़ा धीमा होगा, लेकिन फिर भी बल्लेबाजी के लिहाज से हम 15 से 20 रन पीछे रह गए। हालांकि, मैं उनके गेंदबाजों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा। इसके साथ ही डीसी के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी भी की।"
समीर रिजवी के दमदार प्रदर्शन पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, "बिल्कुल, 7 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद कोई क्रीज पर आकर इस तरह की बल्लेबाजी करता है, तो मुझे लगता है कि उसे इसका श्रेय मिलना चाहिए। समीर ने हमें मुकाबले में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।" सूर्यकुमार को लगा कि पिच दोनों पारियों में काफी हद तक एक जैसी ही रही, लेकिन उन्होंने विरोधी टीम को हालात को बेहतर ढंग से समझने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पिच दोनों ही पारियों में काफी हद तक एक जैसी ही थी। इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया। उन्होंने दूसरी पारी में हालात को बहुत अच्छी तरह से समझा और शानदार बल्लेबाजी की।"
सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि एमआई ने 180-185 रन को एक अच्छा स्कोर माना था, लेकिन वे इसे हासिल करने से नाकाम रहे। "हमें लगा कि 180 से 185 रन एक अच्छा स्कोर होगा। हम 15-20 रन पीछे रह गए। मुझे लगता है कि नमन और मैं 16वें और 18वें ओवर के दौरान गलत समय पर आउट हो गए, वरना हम कम से कम अच्छे स्कोर से ऊपर तो पहुंच ही जाते।"
वहीं, लगातार दूसरी जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "जाहिर है टी20 क्रिकेट में लचीलापन बहुत जरूरी है—आप खेल को कैसे देखते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो आजादी से खेल सकते हैं और हर तरह की परिस्थितियों में भी ढल सकते हैं, ऐसे में जब पिच अलग तरह से बर्ताव करती है, तो आप उन खिलाड़ियों का इस्तेमाल उसी हिसाब से कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि किसी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने से अचानक सब कुछ बदल जाएगा। यह बस रणनीतिक चालें चलने के बारे में है, और अगर वे काम करती हैं, तो वे काम करती हैं।"
सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि एमआई ने 180-185 रन को एक अच्छा स्कोर माना था, लेकिन वे इसे हासिल करने से नाकाम रहे। "हमें लगा कि 180 से 185 रन एक अच्छा स्कोर होगा। हम 15-20 रन पीछे रह गए। मुझे लगता है कि नमन और मैं 16वें और 18वें ओवर के दौरान गलत समय पर आउट हो गए, वरना हम कम से कम अच्छे स्कोर से ऊपर तो पहुंच ही जाते।"
Also Read: LIVE Cricket Score
अक्षर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि एक बार में एक मैच पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जब आप लगातार जीत रहे होते हैं, तो उस लय को बनाए रखना बहुत अहम होता है।" अक्षर ने कहा कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक बार लय टूटने के बाद वापसी करना काफी मुश्किल होता है। इसी कारण एक समय पर एक मुकाबले पर ध्यान देना सही है।