आईपीएल 2026 में बुधवार की शाम को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला खेला जाना है। एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। रोहित की इंजरी ने एमआई की समस्या को बढ़ा दिया है।
एमआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, "रोहित ने लगातार सुधार किया है, लेकिन एसआरएच के खिलाफ मैच में उनके शामिल होने पर कोई भी फैसला टॉस के समय लिया जाएगा।"
रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले 3 मैचों से एमआई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने कुछ ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। ओपनर्स की लगातार असफलता ने एमआई को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो मैचों में डिकॉक के साथ दानिश मालेवार को मौका दिया गया, लेकिन मालेवार फ्लॉप रहे। ऐसे में रोहित का फिट होना और खेलने के लिए तैयार होना एमआई के लिए अब जरूरी हो गया है।
रोहित शर्मा ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक के साथ की थी। लेकिन, सीजन के चौथे मैच में इंजरी की वजह से उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा और उसके बाद से वह वापसी नहीं कर सके हैं। रोहित ने सीजन में खेली 4 पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 137 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले 3 मैचों से एमआई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने कुछ ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। ओपनर्स की लगातार असफलता ने एमआई को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो मैचों में डिकॉक के साथ दानिश मालेवार को मौका दिया गया, लेकिन मालेवार फ्लॉप रहे। ऐसे में रोहित का फिट होना और खेलने के लिए तैयार होना एमआई के लिए अब जरूरी हो गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
एमआई का सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम कई अहम खिलाड़ियों की इंजरी के साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। एमआई 7 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को बाकी सभी मैच जीतने की कोशिश करनी होगी, जो बिल्कुल आसान नहीं है।