संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलेंगे। संजू जब से सीएसके का हिस्सा बने हैं, तब से एक सवाल को लेकर आम क्रिकेट फैंस और क्रिकेट के विशेषज्ञों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। सवाल यह है कि सीएसके के लिए विकेटकीपिंग संजू सैमसन करेंगे या फिर एमएस धोनी। सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की एक सोशल मीडिया पोस्ट से कहीं न कहीं इस सवाल का जवाब मिल सकता है।

Advertisement

आर अश्विन की सोशल मीडिया पोस्ट में संजू सैमसन को ग्राउंड फील्डिंग का अभ्यास करते हुए दिखाया गया है। वह फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर के साथ अभ्यास कर रहे हैं। संजू ऊंचे कैच का अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

आर अश्विन ने इस पोस्ट के साथ फैंस से सवाल किया कि क्या सैमसन आने वाले सीजन में सिर्फ आउटफील्डर के तौर पर खेलेंगे? उन्होंने कैप्शन में लिखा, "संकेत हैं या चीजें धीरे-धीरे आसान हो रही हैं।"

माना जा रहा था कि आईपीएल 2026 में सीएसके में एंट्री के बाद संजू सैमसन विकेटकीपिंग की भूमिका में दिखेंगे और धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं, लेकिन संजू का अभ्यास देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि धोनी इस सीजन भी विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालेंगे।

विकेटकीपर के अलावा सैमसन एक अच्छे फील्डर भी हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हम उन्हें फील्डर के तौर पर देख चुके हैं।

माना जा रहा था कि आईपीएल 2026 में सीएसके में एंट्री के बाद संजू सैमसन विकेटकीपिंग की भूमिका में दिखेंगे और धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं, लेकिन संजू का अभ्यास देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि धोनी इस सीजन भी विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन के सीएसके में जुड़ने से टीम की शीर्ष-क्रम बल्लेबाजी पहले से मजबूत और खतरनाक हुई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार