विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को ईरानी कप मुकाबले की पहली पारी में महज 214 रन पर समेट दिया है। इसी के साथ विदर्भ के पास पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त शेष है। शुक्रवार को नागपुर में मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है।

Advertisement

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए विदर्भ ने पहली पारी में 342 रन बनाए।

यह टीम 80 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने यश राठौड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 184 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

यश राठौड़ ने 153 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 91 रन बनाए, जबकि अथर्व ने 283 गेंदों में 143 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 15 चौके शामिल थे।

विपक्षी खेमे से आकाश दीप और मानव सुथर ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि सारांश जैन ने 2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में महज 69.5 ओवर ही खेल सकी। इस टीम ने संभली हुई शुरुआत के बावजूद सिर्फ 214 रन बनाए।

इस टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। आर्यन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला।

अभिमन्यु ने 112 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार ने 125 गेंदों में 66 रन बनाए, लेकिन टीम को लीड दिलाने में नाकाम रहे।

इस टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। आर्यन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

विदर्भ की तरफ से यश ठाकुर ने 16.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 66 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, पार्थ रेखाडे और हर्ष दुबे को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार