T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू-ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

संजू सैमसन और ईशान किशन ने वानखेड़े के मैदान पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 97 रनों की अहम साझेदारी निभाई। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर सबसे बड़ी साझेदारी भी है। संजू-ईशान ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। युवराज और उथप्पा ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 6.3 ओवर में 84 रन जोड़े थे।

Advertisement

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू-ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह पर जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। टी20 विश्व कप में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत सेमीफाइनल मुकाबले में हो रही है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार