Lucknow Super Giants: गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने रविवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ शानदार पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के बाद राहत महसूस की। उन्होंने बताया कि बेसिक्स पर फिर से ध्यान देने और सही समय पर मिली कुछ सलाह ने उन्हें खराब दौर से उबरने में मदद की।

Advertisement

बटलर ने एलएसजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली। बटलर ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक भी पूरा किया। मैच के बाद बटलर ने कहा. "हां, यह कुछ समय से चल रहा था। रन बनाकर वापस लौटना अच्छा लग रहा है। जाहिर है कि पिछले कुछ महीनों में मेरा फॉर्म थोड़ा खराब रहा था। इसी कारण फॉर्म में लौटना और टीम की एक और जीत में योगदान देना अच्छा लग रहा है।"

Advertisement

इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने माना कि खेल से कुछ समय के लिए दूर रहने से उन्हें मानसिक और तकनीकी रूप से खुद को फिर से तैयार करने का मौका मिला। "मुझे असल में खेल से थोड़ा ब्रेक मिला और सोचने का समय मिला। यह बात अपने आप मेरे दिमाग में आ गई। मैं यहां जितने हफ्ते रहा हूं, उन हफ्तों में मैंने अपने सेटअप और अपने बेसिक्स पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया है।"

बटलर ने एलएसजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली। बटलर ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक भी पूरा किया। मैच के बाद बटलर ने कहा. "हां, यह कुछ समय से चल रहा था। रन बनाकर वापस लौटना अच्छा लग रहा है। जाहिर है कि पिछले कुछ महीनों में मेरा फॉर्म थोड़ा खराब रहा था। इसी कारण फॉर्म में लौटना और टीम की एक और जीत में योगदान देना अच्छा लग रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को भी श्रेय दिया, जिन्होंने उन्हें आसान लेकिन असरदार सलाह दी। "हेडन असल में शुरुआती कुछ सेशन में मुझसे बस यही पूछा था कि तुम गेंद को कितनी अच्छी तरह देख रहे हो? ऐसा नहीं लग रहा कि तुम गेंद को ठीक से ट्रैक कर पा रहे हो। आप जानते हैं कि उनके जैसे महान खिलाड़ी बहुत ही आसान सलाह देते हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है। उनकी सलाह मेरे लिए काफी असरदार रही। मुझे उनके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगा। जाहिर है कि उनकी मौजूदगी बहुत बड़ी है और उनका एक अलग ही प्रभाव है। इसी कारण जब वह बोलते हैं, तो हर कोई उनकी बात ध्यान से सुनता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार