भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। बंगाल फुटबॉल अकादमी की स्थापना उनके 15 साल पुराने सपने को मूर्त रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पश्चिम बंगाल भाजपा सरकार के मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने शुक्रवार को इसे मजबूती से समर्थन देने की बात कही है।

Advertisement

मंत्री प्रमाणिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मिथुन दा सिर्फ बॉलीवुड की बड़ी हस्ती नहीं हैं। वे फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं और खुद भी अच्छे फुटबॉलर रह चुके हैं। आज इतनी बड़ी हस्ती बंगाल के सबसे प्रिय खेल फुटबॉल के लिए कुछ करना चाहती है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। मिथुन दा आज भी फुटबॉल के लिए बहुत कुछ करने को तैयार हैं।"

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती ने बताया, "बंगाल फुटबॉल अकादमी पिछले 15 सालों से मेरा सपना था। लेकिन पिछली टीएमसी सरकार ने मुझे कुछ भी करने नहीं दिया। जो कुछ भी मैं करना चाहता था, उन्होंने रोक दिया। अब हमारी सरकार बन गई है और अच्छे मंत्री मिले हैं। इसलिए मैंने उन्हें बताया कि मैं यह काम फिर से शुरू करना चाहता हूं।"

मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी राजनीतिक मेहनत का जिक्र करते हुए कहा, "मैं पिछले 5 सालों से लगातार मेहनत कर रहा हूं। छोटे-छोटे गांवों, सड़कों और गलियों में गया, सभाएं कीं, सिर्फ कमल खिलाने के लिए। हमारा एक ही लक्ष्य था कि सब एक छत के नीचे आएं।"

मिथुन चक्रवर्ती ने बताया, "बंगाल फुटबॉल अकादमी पिछले 15 सालों से मेरा सपना था। लेकिन पिछली टीएमसी सरकार ने मुझे कुछ भी करने नहीं दिया। जो कुछ भी मैं करना चाहता था, उन्होंने रोक दिया। अब हमारी सरकार बन गई है और अच्छे मंत्री मिले हैं। इसलिए मैंने उन्हें बताया कि मैं यह काम फिर से शुरू करना चाहता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मिथुन चक्रवर्ती और निसिथ प्रमाणिक दोनों ही बंगाल में फुटबॉल को नई ऊंचाई देने के प्रति उत्साहित नजर आए। स्थानीय फुटबॉल प्रेमी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार