GT VS MI Eliminator Match: भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में रोहित शर्मा को पूरे 40 ओवर मैदान पर होना चाहिए। आकाश का कहना है कि मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में उन्हें 'इम्पैक्ट खिलाड़ी' के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Advertisement

चोपड़ा ने कहा कि रोहित जैसे पूरी तरह से फिट खिलाड़ी का सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलना कोई खास मतलब नहीं रखता, जबकि वह पूरे मैच में योगदान दे सकते हैं।

Advertisement

आकाश ने जियोहॉटस्टार से कहा, "अगर आप फिट हैं, तो आपको पूरा मैच खेलना चाहिए, न कि सब्स्टीट्यूट बनना चाहिए। खासकर जब आप दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे हों, तो आपको 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर नहीं आना चाहिए। एक ओपनर को डगआउट से मैच के 20 ओवर देखने की आदत नहीं होती।"

आकाश चोपड़ा ने यह भी समझाया कि ओपनिंग बल्लेबाजों को खेल की शुरुआत से ही उसमें शामिल रहने की आदत होती है और वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने से पहले उसी हिसाब से तैयारी करते हैं।

उन्होंने कहा, "ओपनिंग बल्लेबाजों को मैदान पर रहने, उसी हिसाब से तैयारी करने और फिर ग्राउंड पर उतरते ही पूरी लय में खेलने की आदत होती है। रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे चुस्त और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें पूरे 40 ओवर तक मैदान पर रहना चाहिए। असल में, इसी तरह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का पूरा इस्तेमाल कर पाएगी।"

इस बीच, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का भी मानना है कि रोहित को सिर्फ एक सब्स्टीट्यूट की भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहिए और उन्होंने मैदान पर उनके अनुभव के महत्व पर जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा, "ओपनिंग बल्लेबाजों को मैदान पर रहने, उसी हिसाब से तैयारी करने और फिर ग्राउंड पर उतरते ही पूरी लय में खेलने की आदत होती है। रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे चुस्त और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें पूरे 40 ओवर तक मैदान पर रहना चाहिए। असल में, इसी तरह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का पूरा इस्तेमाल कर पाएगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रोहित का इस्तेमाल आईपीएल- 2025 में मुंबई इंडियंस द्वारा अक्सर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर किया गया था, जिसकी फैंस ने काफी आलोचना की थी। रोहित आईपीएल 2025 में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और वह 240 रन ही बना सके थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार