T20I Match: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का मानना है कि टीम का प्रोसेस और खुद पर भरोसा घरेलू मैदान पर सफलता का अहम कारण रहा। उन्होंने कहा कि टीम ने आने वाले दशक में कई ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य तय किया है। अर्शदीप ने बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह मैदान पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर खेल रहे हों।

Advertisement

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बना। बीसीसीआई टीवी पर शेयर किए गए वीडियो में अर्शदीप ने कहा, "जब हमने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीता था, तो मैंने हार्दिक पांड्या और टीम से कहा था कि हमें अगले 10 सालों में कम से कम 5 ट्रॉफी जीतनी हैं।"

Advertisement

अर्शदीप ने कहा कि हमने सिर्फ प्रोसेस को फॉलो करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "हम जानते थे कि अगर हम उस स्टैंडर्ड के साथ खेले, तो रिजल्ट अपने आप आ जाएगा। हमने प्रोसेस को फॉलो किया और अपने खेल को बैक करने का प्रयास किया।"उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ बॉलिंग करने के अनुभव के बारे में भी बात की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बना। बीसीसीआई टीवी पर शेयर किए गए वीडियो में अर्शदीप ने कहा, "जब हमने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीता था, तो मैंने हार्दिक पांड्या और टीम से कहा था कि हमें अगले 10 सालों में कम से कम 5 ट्रॉफी जीतनी हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, अर्शदीप का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा। अर्शदीप 8 मुकाबलों में सिर्फ 9 ही विकेट निकाल सके। इसके साथ ही उनका गेंदबाजी इकोनॉमी भी 8.46 का रहा। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अर्शदीप ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 51 रन खर्च किए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार