जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 69वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने 39 गेंदों में दो छक्के और छह चौके लगाते हुए 57 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत मुंबई सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बना सकी।

Advertisement

मुंबई को रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी और 5.1 ओवर में पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। रिकल्टन 20 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 21 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए।

तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने एक छोर थामे रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। तिलक वर्मा (1) और विल जैक्स 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कप्तान हार्दिक पांड्या (15 गेंद पर 26 रन) और नमन धीर (12 गेंद पर 20 रन) के साथ छोटी-छोटी लेकिन तेज साझेदारी की।

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। मार्को यानसेन ने चार ओवर में 34 रन देकर दो और वी. विजय कुमार ने चार ओवर में 44 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। हरप्रीत बराड़ को एक विकेट मिला।

पंजाब की तरफ से इस मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल नहीं खेले। इंजरी की वजह से वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। चहल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस मैदान पर काफी खेल चुके हैं। ऐसे में उनके होने से पंजाब किंग्स की गेंदबाजी और मजबूत होती।

Advertisement

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। मार्को यानसेन ने चार ओवर में 34 रन देकर दो और वी. विजय कुमार ने चार ओवर में 44 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। हरप्रीत बराड़ को एक विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार