सूर्यकुमार यादव ने एक आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2010 में सचिन तेंदुलकर ने 618 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 की 14 पारियों में अब तक 640 रन बना चुके हैं। इसके पहले 2023 में सूर्या ने 605 रन बनाए थे।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव के नाम एक संस्करण में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

वह आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 14 पारियों में पांच अर्धशतक लगाते हुए 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के और 64 चौके निकले हैं। वह पांच बार नाबाद रहे हैं।

वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रन की पारी खेलने के बाद सूर्या ने कहा, "हार्दिक और नमन ने जिस तरह शुरुआत की थी, हम फिनिश नहीं कर पाए और 10-15 रन पीछे रह गए। हालांकि इस विकेट के लिए हमारे पास अच्छी गेंदबाजी है और विपक्षी टीम के लिए चुनौती होगी।"

Advertisement

वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार