नेहाल वढेरा (70) और शशांक सिंह (नाबाद 59 ) के आतिशी अर्धशतकों से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत थोड़ी खराब रही और उसने तीन विकेट 34 रन तक गंवा दिए। लेकिन इसके बाद तीन अच्छी साझेदारियों ने पंजाब को 200 के पार पहुंचा दिया। नेहाल ने 37 गेंदों पर 70 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाये। शशांक ने 30 गेंदों पर नाबाद 59 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। अमतउल्लाह ओमरजई ने नौ गेंदों पर 21 रन में तीन चौके और एक छक्का मारा।

Advertisement

अच्‍छी शुरुआत नहीं मिलने के बावजूद भी पंजाब किंग्‍स 219 रन तक पहुंच गई । इसमें नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने अहम योगदान दिया जिन्‍होंने अर्धशतक लगाए । इससे पहले पावरप्‍ले में दो विकेट झटककर तुषार देशपांडे ने पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दी थी लेकिन अंत भला तो सब भला।

अय्यर और नेहाल वढेरा ने 44 गेंदों पर 67 रन की साझेदारी की जबकि शशांक और नेहाल ने 33 गेंदों पर 59 रन जोड़े। शशांक और ओमरजई ने मात्र 24 गेंदों पर 60 रन की अविजित साझेदारी से पंजाब को 219 तक पहुंचा दिया।

अच्‍छी शुरुआत नहीं मिलने के बावजूद भी पंजाब किंग्‍स 219 रन तक पहुंच गई । इसमें नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने अहम योगदान दिया जिन्‍होंने अर्धशतक लगाए । इससे पहले पावरप्‍ले में दो विकेट झटककर तुषार देशपांडे ने पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दी थी लेकिन अंत भला तो सब भला।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार