भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। जेमिमा रोड्रिग्स वायरल बुखार के कारण सीरीज के शेष मुकाबलों से बाहर हो गई हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा, "मेडिकल टीम जेमिमा की रिकवरी पर नजर रख रही है। उनकी गैरमौजूदगी में तेजल हसबनिस को मौजूदा सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।"

Advertisement

जेमिमा रोड्रिग्स भले ही वनडे सीरीज से बाहर हैं, लेकिन उनके महिला वनडे विश्व कप तक फिट होने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 30 सितंबर से होगी। महिला विश्व कप 2025 के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। टीम के लिए प्रतिका रावल ने सर्वाधिक 64 रन जुटाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 58 रन की पारी खेली। इनके अलावा हरलीन देओल ने 54 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से मेगन शट ने 7 ओवरों में 45 रन देकर सर्वाधिक 2 शिकार किए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। फोएबे लिचफील्ड ने 88 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 77 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा एनाबेल सदरलैंड ने टीम के खाते में 54 रन जोड़े।

Advertisement

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के शेष मुकाबले 17 और 20 सितंबर को खेले जाने हैं।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। फोएबे लिचफील्ड ने 88 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 77 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा एनाबेल सदरलैंड ने टीम के खाते में 54 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी : प्रेमा रावत और प्रिया मिश्रा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार