ऑलराउंडर जॉर्डन नील टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा आयरिश बन गए हैं। 19 साल और 253 दिन की उम्र में नील को बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मौका दिया गया है।

Advertisement

सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। आयरलैंड की कमान एंड्रयू बालबर्नी संभाल रहे हैं, जबकि नजमुल हुसैन शान्तो के पास बांग्लादेश का जिम्मा है।

Advertisement

जॉर्डन नील को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए चुना गया है। उनके अलावा 23 वर्षीय बल्लेबाज कैड कारमाइकल को भी टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है, जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

दूसरी ओर, बांग्लादेश ने 30 प्रथम श्रेणी मैचों में 83 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद को टेस्ट कैप सौंपी है।

दोनों टीमें इससे पहले रेड बॉल क्रिकेट में सिर्फ एक बार भिड़ी हैं। यह मैच अप्रैल 2023 में खेला गया था, जिसमें बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिससे पहले आयरलैंड को झटका लगा है।

Advertisement

दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस अडायर टी20 सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। घुटने की हड्डी में खिंचाव के चलते उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। जॉर्डन नील टी20 सीरीज में अडायर की जगह लेंगे।

नील को मई 2025 में आयरलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन चोट के बाद वह घरेलू सत्र का एक बड़ा हिस्सा नहीं खेल सके थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस अडायर टी20 सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। घुटने की हड्डी में खिंचाव के चलते उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। जॉर्डन नील टी20 सीरीज में अडायर की जगह लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन : शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा और हसन मुराद।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार