Second Test: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप की। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नंबर 1 पर बरकरार है और उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है। भारत पिछले 12 साल से घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा है और यह टीम की लगातार 18वीं सीरीज जीत है। कानपुर टेस्ट तीन दिन बारिश से प्रभावित रहा लेकिन यहां पानी के साथ रिकार्डों की भी बारिश हुई।

Advertisement

कानपुर टेस्ट का दूसरा और तीसरा दिन बारिश में धुलने के बाद ऐसा लग रहा था कि ये मैच ड्रॉ हो जाएगा लेकिन टीम इंडिया ने चौथे दिन कुछ ऐसा कारनामा किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान इस मुकाबले पर ला खींचा। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने टी20 का अंदाज क्रिकेट फैंस को दिखाया और ड्रॉ होता दिख रहा मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया और 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की है।

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। अश्विन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया जबकि जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में कई व्यक्तिगत और टीम रिकॉर्ड भी बने, चलिए एक नजर उन आंकड़ों पर डालते हैं।

भारतीय टीम ने अपनी पारी के दौरान 50,100,150, 200 और 250 रन रिकॉर्ड तेज गति से बनाए। यानि टेस्ट क्रिकेट में कभी भी इतनी तेज गति से यह रन नहीं बने थे।

भारतीय टीम का बल्लेबाजी रन रेट 8.2 था, जो किसी भी अन्य टेस्ट पारी में सर्वाधिक था।

रोहित और यशस्वी ने 19 गेंदों में 50 रनों की पार्टनरशिप की, जो किसी भी रेड बॉल में सबसे तेज है।

Advertisement

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने विजयी आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लेने वाले अश्विन ने इस सीरीज में कुल 114 रन बनाये और 11 विकेट लिए जिसकी बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला जो उनके करियर में 11वीं बार था। मुरलीधरन ने भी अपने करियर में 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार हासिल किये थे।

रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने और तीन हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। जडेजा से पहले कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं।

Advertisement

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लेने वाले अश्विन ने इस सीरीज में कुल 114 रन बनाये और 11 विकेट लिए जिसकी बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला जो उनके करियर में 11वीं बार था। मुरलीधरन ने भी अपने करियर में 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार हासिल किये थे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार