Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कप्तान ईशान किशन को एक बेहतरीन कप्तान बताते हुए कहा है कि जिस तरह से टीम इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज का साथ देती है, वह 'बस कमाल का' है। इसके साथ ही क्लासेन ने किशन के फैसले लेने में शांत रहने और टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करने की इच्छा को भी सराहा है।

Advertisement

एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल कमर की चोट से उबर रहे हैं। इस वजह से शुरुआती मुकाबलों के लिए किशन को टीम की कमान सौंपी गई है। ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 में से 1 मैच गंवाए हैं, जबकि 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

क्लासेन ने आईपीएल 2026 राइवलरी वीक से पहले जियोस्टार प्रेस रूम में 'आईएएनएस' के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अब तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह ऐसे इंसान हैं जो सलाह मांगते हैं। हमारे ड्रेसिंग रूम में बहुत अनुभव है। इसलिए वह उस अनुभव का फायदा भी उठाते हैं, लेकिन उनके फैसले लेने का तरीका, जिस तरह से वह गेंदबाजों को बदलते हैं, जिस तरह से टीम उनकी बात सुनती है, वह अब तक बस कमाल का रहा है।"

उन्होंने कहा, "टीम बहुत अच्छे हाथों में है, और अच्छी बात यह है कि वह बिल्कुल भी घमंडी इंसान नहीं हैं, जिससे चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। उनके नेतृत्व में खेलना सच में बहुत मजेदार अनुभव है। इसलिए माहौल को ज्यादा गंभीर न बनाने के लिए बीच-बीच में काफी मजाक-मस्ती होती रहती है, क्योंकि मुझे लगता है कि यह माहौल कभी-कभी खेलने के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, और उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी काफी सफलता मिली है। मुझे लगता है कि उनकी घरेलू टीम ने एक टूर्नामेंट जीता था (झारखंड ने उनकी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी)। इसलिए इस मामले में उनके पास काफी अनुभव है, लेकिन अब तक, मुझे उनकी कप्तानी में खेलने में सच में बहुत मजा आया है, और अब तक उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।"

उन्होंने कहा, "टीम बहुत अच्छे हाथों में है, और अच्छी बात यह है कि वह बिल्कुल भी घमंडी इंसान नहीं हैं, जिससे चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। उनके नेतृत्व में खेलना सच में बहुत मजेदार अनुभव है। इसलिए माहौल को ज्यादा गंभीर न बनाने के लिए बीच-बीच में काफी मजाक-मस्ती होती रहती है, क्योंकि मुझे लगता है कि यह माहौल कभी-कभी खेलने के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "बदकिस्मती से हम दो मैच हार गए हैं, लेकिन निजी तौर पर, यह एक अच्छी शुरुआत रही है, खासकर इसलिए क्योंकि मेरी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक यह थी कि मैं उतना क्रिकेट नहीं खेल पा रहा था, जितना पहले खेलता था। साथ ही, यह देखने के लिए भी था कि क्या मैं अभी भी उस स्तर को बनाए रख सकता हूं, जो मैंने अपने लिए तय किया था। मेरे लिए यह काफी अच्छी शुरुआत रही है, उम्मीद है कि यह फॉर्म जारी रहेगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार