आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का कप्तान बनना लगभग तय है। उनको एलएसजी ने नवंबर 2024 की नीलामी में 27 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।

Advertisement

पंत एलएसजी के दूसरे कप्तान होंगे। इससे पहले 2022 से 2024 तक केएल राहुल ने इस टीम की कमान संभाली थी और टीम पहले दो साल प्ले ऑफ़ में भी पहुंची थी।

Advertisement

हालांकि 2024 में टीम सातवें स्थान पर रही और एक मैच के दौरान कप्तान राहुल और टीम मालिक संजीव गोयनका को टीवी पर गंभीर बहस करते हुए देखा गया। इसके बाद राहुल नीलामी की ओर बढ़ गए, जहां उन्हें इस बार पंत की पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा।

यह दूसरी आईपीएल टीम होगी, जिसके पंत कप्तान होंगे। इससे पहले उन्होंने 2021, 2022 और 2024 सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी। 2023 में वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे।

कप्तानी के कारण ही पंत ने दिल्ली छोड़ने का निर्णय लिया था, क्योंकि दिल्ली उन्हें रिटेन तो करना चाहती थी, लेकिन कप्तानी नहीं देना चाहती थी।

एलएसजी ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों निकोलस पूरन, आयुष बदौनी, मोहसिन ख़ान, रवि बिश्नोई और मयंक यादव को रिटेन किया था। इसके बाद उन्हें नीलामी के दौरान डेविड मिलर, मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम जैसे विदेशी खिलाड़ी मिले।

Advertisement

कप्तानी के कारण ही पंत ने दिल्ली छोड़ने का निर्णय लिया था, क्योंकि दिल्ली उन्हें रिटेन तो करना चाहती थी, लेकिन कप्तानी नहीं देना चाहती थी।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार