ICC Champions Trophy: न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर 50 रनों की शानदार जीत में रचिन रविंद्र ने 101 गेंदों पर 108 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत से न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रचिन रविंद्र ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि उन्होंने सेमीफाइनल में टीम की शानदार जीत में योगदान दिया।

Advertisement

बुधवार को पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में रविंद्र ने अपना पांचवां वनडे शतक लगाया। ये सभी शतक आईसीसी इवेंट में आए और इस प्रतियोगिता का दूसरा शतक है। अब वह आईसीसी टूर्नामेंट में अपने पहले पांच वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रविंद्र ने दूसरे विकेट के लिए विलियमसन के साथ 154 गेंदों पर 164 रन जोड़े। विलियमसन ने 94 गेंदों पर 102 रन बनाए। यह उनका 15वां शतक है।

रविंद्र ने कहा कि सेमीफाइनल में शानदार जीत में योगदान देना शानदार अहसास है। मैं उतनी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया, जितनी मैं चाहता था। दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन केन और यंग के साथ साझेदारी अच्छी रही।

हम 300 के आसपास के स्कोर के बारे में सोच रहे थे। ग्लेन और मिशेल ने शानदार खेल दिखाया। आज की जीत का लुत्फ उठाना, टीम के साथ मिलकर जश्न मनाना और एक-दूसरे के साथ घुलना-मिलना महत्वपूर्ण है। एक बार जब हम दुबई पहुंच जाएंगे, तो हम फाइनल पर फोकस करेंगे।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका टीम की कमर तोड़ दी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करना एक शानदार एहसास है। फाइनल में हमें एक अच्छी टीम से चुनौती मिलेगी।

फाइनल में खेलने के तरीके के बारे में बात करते हुए, सैंटनर ने कहा, " इस जीत से दुबई में भारत पर दबाव बनाने के ल‍िए हमें आत्मविश्वास मिला। आप समझते हैं कि कौन सी चीजें काम करती हैं और कौन सी नहीं।

उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश करना एक शानदार एहसास है। फाइनल में हमें एक अच्छी टीम से चुनौती मिलेगी।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार