लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 32वां मैच खेला जाएगा। हजारों क्रिकेट फैंस इस मुकाबले में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। फैंस को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और ऋषभ पंत से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "हम इस मुकाबले को देखने आए हैं। उम्मीद है कि एलएसजी इस मैच को अपने नाम करेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होगा। हमें कप्तान ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें हैं।"

Advertisement

एक अन्य फैन ने कहा, "लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी काफी अच्छी है। हमें उम्मीद है कि एलएसजी इस सीजन टॉप-4 टीमों में मौजूद रहेगी।"

राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने पहुंचे एक फैन ने कहा, "हमें लखनऊ सुपर जायंट्स से भी उम्मीद है, लेकिन हम वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के फैन हैं। यही वजह है कि इस मैच में हम राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।"

एक नन्हे फैन ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी अच्छा खेलते हैं, लेकिन हम यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।"

लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने 6 में से 4 मैच गंवाए हैं, जबकि 6 में से 4 मुकाबले जीतकर राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर है।

Advertisement

एक नन्हे फैन ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी अच्छा खेलते हैं, लेकिन हम यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी और नमन तिवारी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार