Shubman Gill: इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 269 रन की पारी खेली। गिल ने इस पारी में दिखाया कि उनकी बल्लेबाजी में वह धार मौजूद है, जिसके दम पर उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। इस शानदार पारी के बाद गिल अपने माता-पिता की ओर से मिले संदेश को सुनकर भावकु हो गए।

Advertisement

शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनकर इतिहास रचा है। वह 2016 में विराट कोहली के 200 के बाद एशिया के बाहर टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए।

Advertisement

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली 269 रन की पारी के दम पर विराट कोहली के 254 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। गिल ने एशिया के बाहर टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सचिन तेंदुलकर के सर्वोच्च स्कोर (241 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें गिल अपने माता-पिता के वॉयस मैसेज सुन रहे थे। गिल ने कहा कि उनके पिता के शब्द उनके लिए बहुत मायने रखते हैं।

गिल ने कहा, "उनके मुंह से निकले शब्द बहुत मायने रखते हैं। बड़े होते हुए, मैंने अपना सारा क्रिकेट अपने पिता के लिए खेला। उन्हीं की वजह से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त, जिसके साथ मैंने अभ्यास किया। केवल दो लोग हैं जिनकी मैं परवाह करता हूं और जब क्रिकेट की बात आती है तो उनकी बात सुनता हूं। हालांकि पिता को मेरे तिहरा शतक से चूकने का भी अफसोस है।"

गिल के पिता लखविंदर सिंह ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि इस पारी ने उन्हें उन दिनों की याद दिला दी जब शुभमन अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर खेला करते थे।

Advertisement

लखविंदर ने कहा, "शुभमन बेटा, बहुत बढ़िया खेला। आज तुम्हारी बल्लेबाजी देखकर मेरे दिल को बहुत खुशी और सुकून मिला। ऐसा लगा जैसे तुम अंडर-16 और अंडर-19 खेलते थे। मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ।"

गिल के पिता लखविंदर सिंह ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि इस पारी ने उन्हें उन दिनों की याद दिला दी जब शुभमन अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर खेला करते थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

गिल की पारी की बदौलत भारत ने 587 रन बनाए, जो इंग्लैंड में 18 साल में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी ठोस पारी ने भारत को मैच पर नियंत्रण दिलाया। फिलहाल भारतीय गेंदबाजों ने भी शुरुआती झटके देकर मेजबान इंग्लैंड को 20 ओवर में 77/3 पर रोक दिया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार