भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए इस समय इंग्लैंड में है। 22 साल की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली क्रांति गौड़ की भारतीय टीम तक पहुंचने की कहानी संघर्षों से भरी रही है।

Advertisement

क्रांति ने जियोस्टार पर कहा, "मैंने क्रिकेट खेलने के बारे में कभी इतना बड़ा सपना नहीं देखा था। मैं ऐसे गांव से हूं, जहां लड़कियों को आजादी से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं है। लड़कियों को बाहर जाने या कुछ भी करने की कोशिश में लोगों के ताने और बुराई का सामना करना पड़ता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा सुना है कि जो लोग कड़ी मेहनत करते रहते हैं वे कभी हारते नहीं हैं। मैं बस चलती रही। मैं गेंदबाजी करती रही, सीखती रही और विश्वास करती रही। मैंने अपने आस-पास के शोर से खुद को रोकने नहीं दिया। मैं लगातार मेहनत करती रही। मैं इस मुकाम हूं और टी20 विश्व कप में यह जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। इस स्टेज पर आकर लगता है कि वो सारी मेहनत कामयाब रही।"

अपने माता-पिता के त्याग के बारे में क्रांति ने कहा, "अगर आपका परिवार आपको सहयोग करता है, तो दूसरे क्या कहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बाहर वाले वैसे भी आपका सहयोग नहीं कर रहे होते। मेरे माता-पिता अलग थे। मेरे परिवार में सभी ने हमेशा मेरा साथ दिया। उन्होंने मुझे कभी महसूस नहीं होने दिया कि मैं कुछ गलत कर रही हूं। उन्हें मेरे सपने पर भरोसा था। उस सहयोग ने ही सब कुछ बदल दिया।"

उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा सुना है कि जो लोग कड़ी मेहनत करते रहते हैं वे कभी हारते नहीं हैं। मैं बस चलती रही। मैं गेंदबाजी करती रही, सीखती रही और विश्वास करती रही। मैंने अपने आस-पास के शोर से खुद को रोकने नहीं दिया। मैं लगातार मेहनत करती रही। मैं इस मुकाम हूं और टी20 विश्व कप में यह जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। इस स्टेज पर आकर लगता है कि वो सारी मेहनत कामयाब रही।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गौड़ ने कहा कि वनडे विश्व कप में मेरे प्रदर्शन की वजह से घुवारा गांव में एक क्रिकेट अकादमी खुल गई है, मैं यहीं से हूं। कई युवा लड़कियां अब वहां क्रिकेट खेलने आ रही हैं। यह मेरे लिए गर्व का पल है। उनके माता-पिता अब अपनी बेटियों पर भरोसा कर रहे हैं और मान रहे हैं कि वे इस खेल में अपना करियर बना सकती हैं। मैं इन लड़कियों से मिलती रहती हूं। मैं बस यही चाहती हूं कि इन लड़कियों ने अपने लिए जो भी लक्ष्य तय किए हैं, वे उन्हें हासिल करें।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार