CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के मौके पर उज्जैन को खेल परिसर की सौगात मिली है। यह खेल परिसर लगभग साढ़े 11 करोड़ की लागत से बना है। उज्जैन में नव निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। खिलाड़ियों की डाइट, ट्रेनिंग, शिक्षा एवं खेलों में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में परस्पर विश्वास,आत्मविश्वास और पुरुषार्थ जागृत होता है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत को लक्ष्य बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ने नई शिक्षा नीति लागू कर स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। राज्य में अब स्पोर्ट्स टीचर्स व खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी शिक्षकों के समान मौका दिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा की उज्जैन में जिम्नास्टिक, एथलेटिक, बास्केटबॉल, मलखंभ आदि खेलों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश में आज मलखंभ खेल की बात आती है, तो उसमें उज्जैन का नाम सर्वप्रथम आता है। उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी भी संचालित की जा रही है। उक्त खेल परिसरों के साथ मुझे उम्मीद है कि इस खेल परिसर से मालवा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपने खेल कौशल का पूर्ण क्षमता के साथ सदुपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के कार्यकाल में भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में लगातार मेडल जीते हैं। राज्य के हॉकी खिलाड़ी विकास भी पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इस उपलब्धि से प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षीरसागर स्टेडियम को भी शीघ्र ही बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा। विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर शीघ्र ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की खास दिलचस्पी के चलते जिले में बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण हुआ। जिले में खेल विभाग का यह दूसरा वृहद खेल परिसर हैं। विभाग का पहला खेल परिसर, महानंदा खेल परिसर है, जिसमें इनडोर-आउटडोर खेल की सुविधा व स्विमिंग पूल उपलब्ध है। नव निर्मित खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक है तथा इसी परिसर में बहुउ‌द्देशीय खेल परिसर है, जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, मलखंभ एरिना, शूटिंग, फुटबॉल मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्लेयर्स लॉबी आदि सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक जिम की स्थापना की गई है। इसमें खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था है। राजमाता विजयराजे सिंधिया खेल परिसर लगभग 18 एकड़ भूमि में निर्मित है। इस खेल परिसर का निर्माण 11.43 करोड़ रुपये से हुआ है।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षीरसागर स्टेडियम को भी शीघ्र ही बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा। विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर शीघ्र ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार