मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जब-जब वानखेड़े के मैदान पर उतरते हैं, उनके बल्ले से रनों की बरसात होती है। हालत यह हो जाती है कि विपक्षी गेंदबाज उन्हें आउट करने के लिए नहीं, बल्कि बचने का प्रयास करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही वानखेड़े में बुधवार को डीसी-एमआई के एक महत्वपूर्ण मैच में देखने को मिला।

Advertisement

इस मैच में सूर्यकुमार की एक विस्फोटक पारी ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ का टिकट दे दिया। सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देख पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी खुद को रोक नहीं पाए हैं। जडेजा ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की।

Advertisement

जडेजा ने जियोहॉटस्टार पर कहा कि "वह जानते थे कि उन्हें क्या करना है। एक छोर को उन्होंने संभाले रखा और नमन को मौका दिया कि वह भी खुलकर अपने शॉट्स खेले। फिर भी, ये दोनों अविश्वसनीय थे। मुझे लगता है, सूर्यकुमार यादव ने एक असाधारण पारी खेली, लेकिन यह नमन धीर थे, जिन्होंने 19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को आड़े हाथ लिया। चौके और छक्कों की बारिश की। मैच के अंतिम दो ओवरों में मुंबई ने काफी रन लूटे।"

जडेजा ने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के पास इन दोनों का कोई जवाब नहीं था। आखिरी दो ओवरों में 48 रन बनाना - ऐसे समय में जब आप 18 ओवर तक सिर्फ 130 रन तक ही पहुंचे थे। जिस तरह से आखिरी के दो ओवर में रन बनाए गए। मुझे लगता है कि पूरा मैच यहां से पलट गया।"

जडेजा ने जियोहॉटस्टार पर कहा कि "वह जानते थे कि उन्हें क्या करना है। एक छोर को उन्होंने संभाले रखा और नमन को मौका दिया कि वह भी खुलकर अपने शॉट्स खेले। फिर भी, ये दोनों अविश्वसनीय थे। मुझे लगता है, सूर्यकुमार यादव ने एक असाधारण पारी खेली, लेकिन यह नमन धीर थे, जिन्होंने 19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को आड़े हाथ लिया। चौके और छक्कों की बारिश की। मैच के अंतिम दो ओवरों में मुंबई ने काफी रन लूटे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार