कुआलालंपुर में शनिवार को एसीसी मेंस प्रीमियर कप का खिताब जीतकर नेपाल ने वनडे एशिया कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल मुकाबले में नेपाल ने यूएई को शिकस्त दी।

Advertisement

नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 44 रनों से हराकर दूसरी बार प्रीमियर कप जीता। ओपनर आसिफ शेख ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं, टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी दमदार रहा। एशिया कप में नेपाल की यह दूसरी उपस्थिति होगी। इससे पहले वह वनडे एशिया कप 2023 का भी हिस्सा रह चुका है। टूर्नामेंट का 2027 संस्करण अगले साल के मध्य में बांग्लादेश में आयोजित होने वाला है। प्रीमियर कप के विजेताओं को एशिया कप में जगह मिलना तय होता है।

फाइनल में यूएई के खिलाफ नेपाल ने अपने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 313 रन लगाए। आसिफ ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। पहले विकेट के लिए आसिफ और अर्जुन ने मिलकर 97 रन जोड़े और नेपाल को अच्छी शुरुआत दी। अर्जुन 43 रन बनाकर रनआउट हुए। ईशान पांडे 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 44 रनों से हराकर दूसरी बार प्रीमियर कप जीता। ओपनर आसिफ शेख ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं, टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी दमदार रहा। एशिया कप में नेपाल की यह दूसरी उपस्थिति होगी। इससे पहले वह वनडे एशिया कप 2023 का भी हिस्सा रह चुका है। टूर्नामेंट का 2027 संस्करण अगले साल के मध्य में बांग्लादेश में आयोजित होने वाला है। प्रीमियर कप के विजेताओं को एशिया कप में जगह मिलना तय होता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने 3 विकेट महज 56 रन जोड़कर गंवा दिए। राहुल चोपड़ा ने टीम की ओर से शतकीय पारी खेली, लेकिन वह यूएई को जीत नहीं दिला सके। शोएब खान ने 52 रनों का योगदान दिया, तो सलामी बल्लेबाज तनिष सूरी ने भी 52 रन बनाए। कप्तान हरप्रीत सिंह ने 33 रन बनाए और यूएई की पूरी टीम 269 रन बनाकर ऑलआउट हुई। नेपाल के गेंदबाजों का प्रदर्शन बढ़िया रहा। करण केसी ने 9 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, ललित राजबंशी ने दो विकेट झटके, जबकि संदीप लामिछाने, दीपेंद्र सिंह ऐरी, पौडेल, झा और अहमद ने एक-एक विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार