New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में प्लेऑफ की रेस जीतने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अब अपने बाकी दोनों मैच में जीत दर्ज करनी होगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स जीतने में सफल नहीं हुई तो उसका टूर्नामेंट से जाना लगभग तय है। दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को खेले गए लीग मैच में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उसके सामने टॉप-4 में जगह बनाने की चुनौती बढ़ गई है।

Advertisement

आईपीएल 2025 में टॉप-4 टीम प्लेऑफ के लिए आगे बढ़ेंगी। इस सीजन में 12 मैच में 18 अंक के साथ गुजरात टाइटंस ने पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। जीटी के साथ आरसीबी और पंजाब किंग्स ने 12 मैच में 17-17 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है। अब एक और स्थान के लिए तीन टीमें अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम लाइन में हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपरजायंट्स के क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि उनकी टीम बाकी मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ की रेस क्वालिफाई कर लेगी।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसे छह मैच में जीत और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा। 13 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में वह 5वें स्थान पर है। दिल्ली अगर अपने दोनों मैच में जीत हासिल कर लेती है तो उसके पास 17 अंक हो जाएंगे। प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 7 जीत के साथ उसके पास 14 अंक है। अभी मुंबई इंडियंस को दो मैच खेलने हैं अगर दोनों मैच मुंबई जीतती है तो वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के प्लेऑफ के सपने को तोड़ सकती है।

प्लेऑफ की रेस में भाग्य के भरोसे बैठी लखनऊ सुपरजायंट्स को अभी टूर्नामेंट में तीन और मैच खेलने हैं। अगर लखनऊ अपने तीनों मैच जीत लेती है तो उसके पास 16 अंक हो जाएंगे। लेकिन, टूर्नामेंट में जिस तरह का फॉर्म लखनऊ सुपरजायंट्स का रहा है, उसे देखते हुए यह काम थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसे छह मैच में जीत और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा। 13 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में वह 5वें स्थान पर है। दिल्ली अगर अपने दोनों मैच में जीत हासिल कर लेती है तो उसके पास 17 अंक हो जाएंगे। प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 7 जीत के साथ उसके पास 14 अंक है। अभी मुंबई इंडियंस को दो मैच खेलने हैं अगर दोनों मैच मुंबई जीतती है तो वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के प्लेऑफ के सपने को तोड़ सकती है।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार