DC VS MI: तिलक वर्मा (59), रयान रिकलटन (41), सूर्यकुमार यादव (40) और नमन धीर (नाबाद 38) की शानदार पारियों से मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और रिकलटन ने ओपनिंग साझेदारी में पांच ओवर में 47 रन जोड़े। रोहित अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए। रोहित ने 12 गेंदों पर 18 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। विप्रज निगम ने रोहित को पगबाधा किया।

Advertisement

रिकलटन ने 25 गेंदों पर 41 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 40 रन बनाये।

तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 59 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। नमन धीर ने मात्र 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 38 रन की जबरदस्त पारी खेली।

रिकलटन ने 25 गेंदों पर 41 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 40 रन बनाये।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार