DC VS MI: भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर की तारीफ की है, जिन्होंने रविवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेलकर कमाल की वापसी की है।

Advertisement

नायर ने इससे पहले आईपीएल 2022 में ही खेला था। उन्होंने लंबे समय बाद मिले मौके को दोनों हाथों से लपका और 206 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए और अपनी टीम को चेज की रेस में बनाए रखा। हालांकि नायर के 19वें ओवर में आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ा गई और उन्होंने 12 रनों से मैच गंवा दिया।

Advertisement

यह दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में पहली हार थी। लगातार चार मैच जीतकर आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने वाली इस टीम को अब अंक तालिका में नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर आना पड़ा है। टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम है।

उथप्पा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, "ये विश्वास, दृढ़ता और कठिन मेहनत की अविश्वसनीय कहानी है। कुछ साल पहले, मुझे याद है कि मैंने करुण से उनके भविष्य को लेकर बात की थी। वह कर्नाटक छोड़कर विदर्भ चले गए थे जहां उन्होंने पहला सीजन बढ़िया खेला और उसके बाद उनकी घरेलू फॉर्म जबरदस्त थी जहां उन्होंने विभिन्न फॉर्मेट में 800-900 रन बनाए और अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में एक भूमिका निभाई। आईपीएल में इस तरह की पारी के साथ वापसी करना प्रेरणात्मक है। भले ही दुनिया आपकी क्षमता पर संदेह करे, लेकिन जब तक आप खुद पर यकीन करते हैं और आगे बढ़ना जारी रखते हैं तो यह मायने नहीं रखता। आप पूरे विश्वास के साथ एक कदम बढ़ाते हैं और रास्ते खुलते जाते हैं। यही करुण नायर की कहानी है।"

यह दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में पहली हार थी। लगातार चार मैच जीतकर आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने वाली इस टीम को अब अंक तालिका में नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर आना पड़ा है। टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार