T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। भले ही पिछले कुछ वर्षों में इन दोनों टीमोंके बीच होने वाले मैच उतने रोमांचक नहीं रहे हैं, लेकिन केवल कई देशों वाले टूर्नामेंट में ही इनके भिड़ने के कारण इसका महत्व हमेशा अधिक रहता है। अमेरिका में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के काफ़ी लोग रहते हैं तो मैदान के पूरी तरह भरे रहने की उम्मीद है।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच 12 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से नौ में भारत और तीन में पाकिस्तान को जीत मिली है। टी20 विश्व कप में ये आंकड़े और भी मजबूती से भारत के पक्ष में जाते हैं क्योंकि इसमें भारत ने सात में से छह मैच जीते हैं। 2021 से मामला बराबरी का रहा है क्योंकि दोनों टीमों के बीच हुए चार टी20 मैचों में दोनों को दो-दो में जीत मिली है।

Advertisement

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टी20 अंतर्राष्ट्रीय और टी20 विश्व कप में कोहली का दबदबा रहा है। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में कोहली ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 10 पारियों में 81.33 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने केवल बांग्लादेश (96.50) के ख़िलाफ़ ही इससे अधिक की औसत से रन बनाए हैं।

टी20 विश्व कप में कोहली ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ केवल पांच पारियों में ही 308 रन बना दिए हैं और केवल एक बार आउट होने के कारण उनका औसत भी 308 का है। यह टी20 विश्व कप में किसी टीम के ख़िलाफ़ कोहली द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन और सर्वाधिक औसत हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार