T20 World Cup: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। एडेन मार्करम की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका की कमान केशव महाराज के हाथों में सौंपी गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों की तरफ से सेमीफाइनल खेलने वाले सिर्फ 4 ही खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज में ईश सोढ़ी, काइल जेमीसन, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, जो अपनी-अपनी टीमों के वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इस टी20 सीरीज में खासतौर पर युवा खिलाड़ियों के पास दमदार प्रदर्शन करने का मौका होगा।
न्यूजीलैंड की ओर से टिम रॉबिन्सन और बेवन जैकब्स जैसे खिलाड़ियों के पास अपनी काबिलियत दिखाने का शानदार मौका होगा। वहीं, साउथ अफ्रीका टीम के फैंस की निगाहें जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना पर होंगी, जो हाल ही में खत्म हुए एसएटी20 लीग में दमदार प्रदर्शन करके यहां पहुंचे हैं। हरमन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे थे, तो नकोबानी ने 10 मुकाबलों में 13 विकेट निकाले थे। चोट से उबरने के बाद टॉनी डी जॉर्जी भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। यह सीरीज दोनों देशों के लिए 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी की आधिकारिक शुरुआत भी होगी, जिसकी सह-मेजबानी न्यूजीलैंड करेगा।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 74 टी20 इंटनरेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 42 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 27 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 155 रन रहा है। वहीं, दूसरी पारी का औसत स्कोर 137 रन है।
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टी20 में बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 74 टी20 इंटनरेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 42 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 27 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 155 रन रहा है। वहीं, दूसरी पारी का औसत स्कोर 137 रन है।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड टी20 टीम: डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स।