आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुश्किल बढ़ गई है। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गई हैं। उनके बाएं घुटने में चोट लगी है। चोट की गंभीरता का पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Advertisement

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 मैदान पर इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे मैच में अरुंधति चोटिल हुई। मैच के 13वें ओवर में इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अरुंधति की गेंद पर एक शक्तिशाली शॉट लगाया। बल्ले से लगने के बाद गेंद हवा में थी। फॉलो थ्रू में उसे पकड़ने की कोशिश में अरुंधति अपना घुटना इंजर्ड करा बैठीं। गेंद सीधी उनके बाएं घुटने में लगी। चोट की वजह से वह जमीन पर गिर पड़ीं। मेडिकल स्टाफ व्हीलचेयर की सहायता से उन्हें फील्ड से बाहर ले गए।

Advertisement

अरुंधति की चोट की गंभीरता की पुष्टि अभी बाकी है। चोट की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जाने वाले विश्व कप के पहले मैच में वह खेल पाएंगी या नहीं। अगर अरुंधति चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होती हैं, तो तेज गेंदबाज सयाली सतघरे को मौका मिल सकता है। फिलहाल, वह रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में हैं।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 मैदान पर इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे मैच में अरुंधति चोटिल हुई। मैच के 13वें ओवर में इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अरुंधति की गेंद पर एक शक्तिशाली शॉट लगाया। बल्ले से लगने के बाद गेंद हवा में थी। फॉलो थ्रू में उसे पकड़ने की कोशिश में अरुंधति अपना घुटना इंजर्ड करा बैठीं। गेंद सीधी उनके बाएं घुटने में लगी। चोट की वजह से वह जमीन पर गिर पड़ीं। मेडिकल स्टाफ व्हीलचेयर की सहायता से उन्हें फील्ड से बाहर ले गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब तक कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है। वनडे विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम के प्रदर्शन ने विश्व कप में चैंपियन बनने की उम्मीद जगाई है, लेकिन इंजरी की बढ़ती समस्या ने टीम की परेशानी को बढ़ा दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार