T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में 5 रन से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। पाकिस्तान से बेहतर रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक खेल दिखाया।

Advertisement

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने कहा, "अगर पूरे टूर्नामेंट को देखें तो हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमारा मध्यक्रम लगातार संघर्ष करता रहा और हम अपने रनों के लिए साहिबजादा फरहान पर बहुत ज्यादा निर्भर रहे। अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आईसीसी इवेंट्स में हमेशा दबाव होता है। हमें दबाव में बेहतर फैसले लेने की जरूरत है। हमने जो फैसले लिए वो सही नहीं थे।"

आगा ने कहा कि फिलहाल वह कोई भावनात्मक फैसला नहीं करेंगे, लेकिन यह साफ है कि टीम को आत्ममंथन की सख्त जरूरत है।

फरहान ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की और एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। फरहान ने 2 शतक सहित 383 रन बनाए। शादाब खान छह पारियों में 118 रन बनाकर टीम के दूसरे सफल बल्लेबाज रहे।

खराब फॉर्म के बावजूद बाबर आजम को लगातार मौका, फखर जमान और अबरार अहमद को लगातार और पर्याप्त मौका न मिलना, गेंदबाजों का सही इस्तेमाल न हो पाना, और बल्लेबाजी क्रम का सही न होना, ये ऐसे सवाल हैं जो पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और कप्तान आगा से पूछे जा रहे हैं।

Advertisement

फरहान ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की और एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। फरहान ने 2 शतक सहित 383 रन बनाए। शादाब खान छह पारियों में 118 रन बनाकर टीम के दूसरे सफल बल्लेबाज रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार