Asia Cup: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

हुसैन तलत को यह चोट मैच की दूसरी पारी के छठे ओवर में लगी, जब लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट मारा और तलत गेंद को रोकने के लिए कवर बाउंड्री की तरफ दौड़े। गेंद बाउंड्री के पास पहुंचने पर तलत ने बॉल को पीछे की तरफ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को छूते ही उनका पैर बाउंड्री पर लगे फोम पर पड़ गया। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए विज्ञापन वाले होर्डिंग्स से जा टकराए और जोर से अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोग तुरंत तलत की तरफ दौड़े, जिसके बाद उन्हें पास खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर लाया गया।

Advertisement

Asia Cup: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 59 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अब्दुल समद, फहीम अशरफ और शमिल हुसैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार