पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने 2026/27 घरेलू सीजन से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमित उनियाल को सीनियर पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनियाल को संदीप शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही टीपी सिंह को बैटिंग कोच, हरमीत सिंह को बॉलिंग कोच और मनीष शर्मा को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है, जो क्रमशः उदय कौल, गगनदीप सिंह और संदीप सनवाल की जगह लेंगे।

Advertisement

पंजाब के लिए 29 फर्स्ट-क्लास और 46 लिस्ट-ए मैच खेल चुके उनियाल आईपीएल 2009 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। आविष्कार साल्वी, वसीम जाफर और संदीप शर्मा के छोटे कार्यकाल के बाद अमित उनियाल चार सीजन में पंजाब के चौथे हेड कोच बने हैं।

यह बदलाव रेड-बॉल क्रिकेट में पंजाब के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण किया गया है। हालांकि, टीम ने 2023/24 में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी जीती थी, लेकिन रणजी ट्रॉफी में उनका रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है; पिछले तीन सीजन में उन्हें 10 हार का सामना करना पड़ा और केवल तीन जीत मिलीं।

शनिवार को 'क्रिकइन्फो' ने उनियाल के हवाले से कहा, "आजकल हर कोई आईपीएल में खेलना चाहता है, इसलिए वे टी20 क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन हमारे पास क्षमता है, हमारे पास टैलेंट है, बस हमें एक यूनिट के तौर पर खेलने की जरूरत है। हम इस बार रेड-बॉल क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिसके लिए ऐसे गेंदबाजों की जरूरत है जो 20 विकेट ले सकें। इसलिए हम उसी दिशा में काम करेंगे।"

यह बदलाव रेड-बॉल क्रिकेट में पंजाब के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण किया गया है। हालांकि, टीम ने 2023/24 में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी जीती थी, लेकिन रणजी ट्रॉफी में उनका रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है; पिछले तीन सीजन में उन्हें 10 हार का सामना करना पड़ा और केवल तीन जीत मिलीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछले सीजन में सिलेक्शन में अस्थिरता रही थी। पंजाब ने 27 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा और तीन अलग-अलग कप्तान इस्तेमाल किए, जिस पर बात करते हुए उनियाल ने खिलाड़ियों को खेलने का उचित मौका देने पर जोर दिया। पीसीए ने सीनियर पुरुष टीम के लिए एक नई सिलेक्शन कमिटी भी बनाई है, जिसके हेड गौरव गुप्ता होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार