Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अबू धाबी में 15-16 दिसंबर के बीच हो सकती है। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि 16 दिसंबर इसकी सबसे संभावित तारीख है।

Advertisement

पिछली दो आईपीएल नीलामी विदेशों में सऊदी अरब के जेद्दा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में आयोजित की गई थीं, लेकिन इस बार संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी इन 10 फ्रेंचाइजी की मेजबानी करेगी।

Advertisement

इससे पहले नीलामी भारत में आयोजित करने पर चर्चा थी। इसके लिए मुंबई और बेंगलुरु को चुना गया था, लेकिन विदेशी सहयोगी कर्मचारियों के लिए अबू धाबी की सुविधा ने फिलहाल आईपीएल नीलामी को विदेश में आयोजित करने के चलन को मजबूत किया। एशेज के दौरान अधिकांश सहयोगी कर्मचारी प्रसारण या कोचिंग में शामिल रहेंगे।

सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए रिटेंशन को अंतिम रूप देने की समय सीमा 15 नवंबर है। सूत्रों के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड रिटेंशन की समय सीमा से पहले या उपरोक्त तिथि पर हो सकता है।

चर्चा है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन सीएसके में शामिल हो सकते हैं। रवींद्र जडेजा के साथ उनकी अदला-बदली की जा सकती है। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि सैमसन-जडेजा का ट्रेड एक साधारण अदला-बदली होगी या सीएसके का कोई और खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स में जा सकता है।

सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए रिटेंशन को अंतिम रूप देने की समय सीमा 15 नवंबर है। सूत्रों के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड रिटेंशन की समय सीमा से पहले या उपरोक्त तिथि पर हो सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस बार आईपीएल में मिनी ऑक्शन होगा। सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करनी होगी। वहीं, विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार