AFG vs BAN One-off Test: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का दूसरा दिन अफगानिस्तान के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं।

अफगानिस्तान ने टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 346 रनों पर समेटा। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद सलीम सफी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि यामीन अहमजई ने 3 विकेट अपने नाम किए। इस्मत आलम ने 20 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि कैस अहमद ने एक विकेट निकाला। हालांकि, अफगानिस्तान की पहली पारी में शउरुआत अच्छी नहीं रही। सेदीकुल्लाह अटल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। शाहिदुल्लाह कमाल भी 20 रन बनाने के बाद इबादत हुसैन का शिकार बने।

64 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान की पारी को अब्दुल मलिक और कप्तान रहमत शाह ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। अब्दुल 120 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रहमत 186 गेंदों में 84 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

अफगानिस्तान के कप्तान अपने शतक के करीब है और अपनी इस पारी में वह अब तक 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। हशमतुल्लाह शाहिदी को मेहदी हसन मिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अलीखिल 91 गेंदों में 26 रन बनाकर कप्तान रहमत शाह का साथ निभा रहे हैं।

64 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान की पारी को अब्दुल मलिक और कप्तान रहमत शाह ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। अब्दुल 120 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रहमत 186 गेंदों में 84 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार