Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जारी रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में पहले दिन के खेल तक अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। मंगलवार को दिन की समाप्ति तक इस टीम ने 2 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने 18 के स्कोर पर कामरान इकबाल का विकेट खो दिया था। इकबाल टीम के खाते में सिर्फ 6 रन ही जुटा सके। इसके बाद यावर हसन ने शुभम पुंडीर के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हसन ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 88 रन बनाए।

Advertisement

यहां से शुभम पुंडीर ने कप्तान पारस डोगरा के साथ 22 रन की साझेदारी की। कप्तान पुंडीर 9 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे, जहां से पुंडीर ने अब्दुल समद के साथ मोर्चा संभाला। दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों ने 144 गेंदों में 105 रन की साझेदारी कर ली है।

पहले दिन के खेल तक शुभम पुंडीर 221 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 117 रन बना चुके थे, जबकि अब्दुल समद ने 67 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 52 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं।

कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा एकमात्र सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 16 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। कर्नाटक की टीम दूसरे दिन मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर की टीम अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के इरादे से उतरी है, जबकि देवदत्त पड्डिकल की कप्तानी में कर्नाटक का मकसद नौवां खिताब अपने नाम करना होगा।

Advertisement

कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा एकमात्र सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 16 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। कर्नाटक की टीम दूसरे दिन मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार