आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें इकाना स्टेडियम में आमने-सामने थी। आरआर ने 40 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर से कप्तान और खिलाड़ी के रूप में फ्लॉप साबित हुए। पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा है कि पंत अपने शॉट चयन से निराश होंगे।
स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगर ने ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म का विश्लेषण करते हुए कहा, "अपनी पारी की शुरुआत में उन्होंने जो शॉट लगाए, वे सही नहीं लगे। अपनी पहली तीन गेंदों में, उन्होंने हर बार लाइन के पार स्विंग करने की कोशिश की। एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज होने के नाते, जिसके पास बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय रन और अनुभव है, यह कुछ ऐसा है जिससे वह बहुत निराश होंगे। उनकी बॉडी लैंग्वेज ने सब कुछ बता दिया। उन्हें पता था कि उन्होंने गलती की है। अगर वह शुरू में ही अपने अप्रोच पर ज्यादा स्पष्टता दिखाते हैं, तो उन्हें कहीं बेहतर परिणाम मिलेगा।"
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को होने वाले मुकाबले पर बांगड़ ने कहा, "मुंबई के लिए आत्मविश्वास कोई मुद्दा नहीं है। अहम खिलाड़ी रन बना रहे हैं। क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा शतक लगा चुके हैं। जसप्रीत बुमराह का नई गेंद से गेंदबाजी करना सकारात्मक है। स्पिनर्स ने भी शानदार गेंदबाजी की है। गजनफर और सेंटनर शानदार रहे हैं। विल जैक्स के उपलब्ध होने से मुंबई का प्लेइंग इलेवन अब धीरे-धीरे संतुलित हो रहा है।"
स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगर ने ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म का विश्लेषण करते हुए कहा, "अपनी पारी की शुरुआत में उन्होंने जो शॉट लगाए, वे सही नहीं लगे। अपनी पहली तीन गेंदों में, उन्होंने हर बार लाइन के पार स्विंग करने की कोशिश की। एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज होने के नाते, जिसके पास बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय रन और अनुभव है, यह कुछ ऐसा है जिससे वह बहुत निराश होंगे। उनकी बॉडी लैंग्वेज ने सब कुछ बता दिया। उन्हें पता था कि उन्होंने गलती की है। अगर वह शुरू में ही अपने अप्रोच पर ज्यादा स्पष्टता दिखाते हैं, तो उन्हें कहीं बेहतर परिणाम मिलेगा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
रोहित शर्मा इंजरी की वजह से पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले रोहित को अभ्यास करते देखा गया है, इसलिए उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है।