T20 World Cup: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत और सलमान आगा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 12.6 ओवर में 103 रन जोड़े। फरहान 46 गेंदों का सामना करने के बाद 31 रन बनाकर आउट हुए। शमिल हुसैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सदाकत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सदाकत ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए।
वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 64 रन बनाए। आगा ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए रिजवान और सलमान ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई। हुसैन तलत ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 11 रन बनाकर रनआउट हुए।
फहीम अशरफ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहीन अफरीदी 3 और मोहम्मद वसीम जूनियर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर के स्पेल में 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मेहंदी हसन मिराज ने 10 ओवर में महज 34 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। मुस्ताफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने एक-एक विकेट झटका।
वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 64 रन बनाए। आगा ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए रिजवान और सलमान ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई। हुसैन तलत ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 11 रन बनाकर रनआउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहंदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, नाहिद राणा।