आईपीएल 2026 में गुरुवार को लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सीएसके की तरफ से पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

एमएस धोनी टीम के साथ मुंबई गए हैं, और अभ्यास सत्र में उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया है। इससे उनके एमआई के खिलाफ खेलने के कयास लग रहे हैं।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट मुंबई क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने कहा, "मैं अभ्यास सत्र देख रहा था और जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया, वह थी माही भाई का विकेटकीपिंग करना। मैंने उन्हें पहले कभी अभ्यास सत्र में विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने नहीं देखा। वह आमतौर पर सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते हैं। वह अभ्यास सत्र में कभी विकेटकीपिंग नहीं करते।"

उन्होंने कहा, "अभ्यास सत्र में एमएस धोनी अपना हेलमेट, पैड और कीपिंग ग्लव्स पहने हुए थे। वह शायद पिंडली की चोट के बाद अपनी मैच फिटनेस टेस्ट कर रहे हैं। हमने उन्हें पहले भी नेट्स में कई मौकों बार बल्लेबाजी करते देखा है। इस साल मैंने उन्हें पहली बार विकेटकीपिंग करते देखा है। यह एक अच्छा संकेत है। सीएसके उन्हें बहुत जल्द मैदान पर वापस ला सकती है। अगर वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी करते हैं, तो यह वाकई बहुत खास होगा।"

स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट मुंबई क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने कहा, "मैं अभ्यास सत्र देख रहा था और जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया, वह थी माही भाई का विकेटकीपिंग करना। मैंने उन्हें पहले कभी अभ्यास सत्र में विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने नहीं देखा। वह आमतौर पर सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते हैं। वह अभ्यास सत्र में कभी विकेटकीपिंग नहीं करते।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 अब तक साधारण रहा है। टीम 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार