बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 27 नवंबर से तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसमें आयरलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस अडायर नहीं खेलेंगे। घुटने की हड्डी में खिंचाव के कारण अडायर को इस सीरीज से बाहर कर दिया गया है। क्रिकेट आयरलैंड ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

जॉर्डन नील को बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। अब वह टी20 सीरीज में अडायर की जगह लेंगे।

Advertisement

नील ने इस साल मई में आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन चोट लगने के बाद वह घरेलू सत्र का एक बड़ा हिस्सा नहीं खेल पाए।

क्रिकेट आयरलैंड के चिकित्सा सेवा और फिजियोथेरेपी प्रमुख मार्क रौसा ने कहा, "रॉस अडायर के लिए दुर्भाग्य की बात है कि रवाना होने से कुछ समय पहले, दौड़ते और कंडीशनिंग करते समय उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद हमने एहतियातन स्कैन करवाया, जिसमें घुटने की हड्डी में खिंचाव का पता चला। चोट ठीक होने और फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप में संभावित भागीदारी के लिए तैयार करने के लिए अडायर को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया है।"

राष्ट्रीय पुरुष चयनकर्ता एंड्रयू व्हाइट ने कहा, "बांग्लादेश दौरे की पूर्व संध्या पर रॉस का टी20 सीरीज से बाहर होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने 2025 में मिले कुछ मौकों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप ऑर्डर पर अपनी उपयोगिता साबित की है। हम बांग्लादेश के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखने के लिए उत्सुक थे।"

क्रिकेट आयरलैंड के चिकित्सा सेवा और फिजियोथेरेपी प्रमुख मार्क रौसा ने कहा, "रॉस अडायर के लिए दुर्भाग्य की बात है कि रवाना होने से कुछ समय पहले, दौड़ते और कंडीशनिंग करते समय उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद हमने एहतियातन स्कैन करवाया, जिसमें घुटने की हड्डी में खिंचाव का पता चला। चोट ठीक होने और फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप में संभावित भागीदारी के लिए तैयार करने के लिए अडायर को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों देश 11 से 23 नवंबर के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। इसके बाद बांग्लादेश और आयरलैंड 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच तीन टी20 मुकाबले खेलेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार